जयपुर: राजस्थान की राजनीति में मचे सियासी घमासान के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। केसी वेणुगोपाल 29 नवंबर को जयपुर आ रहे हैं। हांलाकि बताया जा रहा है कि इस दौरान वेणुगोपाल भारत जोड़ो यात्रा की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आ रही है कि विधायकों की नब्ज भी टटोलेंगे। क्योंकि गुरूवार को सीएम गहलोत की बयानबाजी के बाद से राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।
वहीं इसके अलावा ये भी कहा रहा है कि अजय माकन का जिम्मा वेणुगोपाल को सौंपा जाएगा। कहा जा रहा है कि केसी वेणुगोपाल भारत जोड़ो यात्रा को लेकर गठित कमेटियों के साथ बैठक करेंगे। लेकिन असली मकसद सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद सुलझाने का भी है।
बता दें 29 नवंबर को वेणुगोपाल जयपुर में भारत जोड़ो कॉर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग लेने वाले हैं। यह बैठक यात्रा को मजबूत बनाने की तैयारी के तौर पर शेड्यूल है। इस बैठक में कॉर्डिनेशन कमेटी के 35 सदस्य शामिल होंगे। इसमें सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों को भी शामिल होना है। ऐसे में वेणुगोपाल इस बैठक में दोनों को साथ बैठाकर पार्टी हाईकमान की अप्रोच और मैसेज बता सकते हैं।
आपको बता दें राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री से पहले सीएम गहलोत ने जिस तरह से आक्रामक तेवर अपनाए है। उससे साफ जाहिर है कि सीएम गहलोत बहुत आसानी से हार मान लेने वाले नहीं है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines