13-Year-Old Boy Dies in Cricket Fight: राजस्थान के जोधपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां क्रिकेट खेलने के दौरान हुई छोटी सी लड़ाई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के 13 साल के बेटे की मौत हो गई। इससे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस बच्चे की मौत 3 नाबालिगों की पिटाई की वजह से हुई है। इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन नाबालिगों को डिटेन किया है, जिन्हें बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
मौलिक पर जानलेवा हमला
यह मामला जिले के महामंदिर थाना इलाके के मानसागर पार्क का 24 जनवरी का है। इस मामले की जांच कर रहे महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि 24 जनवरी की शाम करीब 5-6 बजे मानसागर पार्क में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इनमें ब्रह्मपुरी के रहने वाले अमित दवे का बेटा मौलिक दवे (13) भी शामिल था। खेल-खेल में ही इनमें आपस में बहस होने लगी और कुछ ही देर में एक लड़के ने मौलिक पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने स्टंप से मौलिक पर कई वार किए। वहीं बाकी लड़के भी लात-घूंसों से मौलिक को मार रहे थे। इस लड़ाई में मौलिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मौलिक को परिवार तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल ले गया। लेकिन वहां उसकी चोटें गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने उसे एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान मौलिक ने तोड़ा दम
एमडीएम अस्पताल में चार दिन इलाज के बाद 28 जनवरी को मौलिक ने दम तोड़ दिया। इसी दिन मारपीट की इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। वहीं, इस मामले में अमित दवे ने 24 जनवरी को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस ने आरोपियों को अगले दिन जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया था।
यह भी पढ़ें: सिद्धिविनायक मंदिर में प्रशासन का बड़ा फरमान; इस ड्रेस के साथ नहीं मिलेगी एंट्री
आरोपी नाबालिगों पर पहले भी दर्ज थे केस
थानाधिकारी देवड़ा ने बताया कि मौलिक (13) कक्षा 8वीं का छात्र था, जबकि उसके साथ मारपीट करने वाले तीनों बच्चे 7वीं कक्षा में पढ़ते हैं। ये तीनों एक ही स्कूल और एक ही क्लास के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं। इस घटना से पहले ही इस बच्चे पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया जा चुका था। क्योंकि इस बार घायल की जान नहीं बच पाई है। बच्चे की मौत के बाद मारपीट का ये मामला हत्या में तब्दील हो जाएगा।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
7 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines