कोटा: राजस्थान के कोटा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मामला गुरुवार रात 8 बजे कोटा शहर के नयापुरा थाने का है। जिले में एक वॉट्सएप ग्रुप में पार्षद के बारे में एक कमेंट करने का मामला इतना तूल पकड़ लिया की एक युवक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। उन्होंने पार्षद के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह सीधे थाने पहुंचे और आत्महत्या करने की कोशिश की।
इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे बचा लिया और तत्काल एमबीएस अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। देर रात उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक युवक 40 से 45% तक जल चुका है।
जानकारी के अनुसार नयापुरा थाना निवासी राधेश्याम मीणा का अपने ही वार्ड के पार्षद हरि सुमन से विवाद हो गया था। विवाद 5 सितंबर से पहले शुरू हुआ था। राधेश्याम ने पार्षद को अपनी बेटी के स्कूल में किसी भी दस्तावेज की जरूरत होने पर मदद के लिए वार्ड के व्हाट्सएप ग्रुप पर संदेश लिखा। इस समूह में स्कूल के शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। बात नहीं बनी तो उन्होंने खुद पार्षद पर ग्रुप में काम नहीं करने का आरोप लगाया। वहां पर पार्षद और राधेश्याम के बीच कहासुनी हो गई।
अब इस मामले में पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने नयापुरा थाने के एसएचओ भूपेंद्र सिंह और एएसआई बच्चन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा नयापुरा थाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पार्षद की गिरफ्तारी की मांग की है। सुबह से ही बीजेपी कार्यकर्ता नयापुरा थाने पर जमा हो गए और पार्षद की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
घटना की सूचना मिलने पर विधायक संदीप शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। कहा- स्थानीय पार्षद कई दिनों से भाजपा कार्यकर्ता पर जद्दोजहद कर रहे थे। राधेश्याम ने इसकी शिकायत कलेक्टर थाने में की। लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। राधेश्याम इतना डरा हुआ था कि उसने ऐसा कदम उठाया।
संबंधित खबरें
झारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
30 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
39 mins agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
2 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
5 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines