Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार तापमान में गिरावट होने से ठंड का असर और तेज हो गया है। पिछले दो दिनों से लगातार पारा नीचे गिरता जा रहा है, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर ऐसा ही बढ़ता रहेगा, क्योंकि तापमान में अभी और गिरावट होगी।
माउंट आबू-फतेहपुर में लुढ़का पारा
बीते 24 घंटे में फतेहपुर और माउंट आबू में तापमान तेजी से नीचे चला गया, दोनों ही जगह तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, फतेहपुर बीती रात सबसे ज्यादा ठंडा रहा। फतेहपुर और माउंट आबू में कोहरे की भी असर ज्यादा दिखा है, यहां सुबह-सुबह सबकुछ ढका नजर आया, वहीं तापमान में लगातार गिरावट से मैदानी इलाकों में कई जगह बर्फ की चादर बिछी नजर आई।
मौसम विभाग के मुताबिक कल जयपुर का तापमान 8.8 डिग्री, श्रीगंगानगर का 6.9, बीकानेर का 8, जैसलमेर का 9 और चूरू का पारा 1.3 डिग्री दर्ज किया गया। कल तापमान में 1 डिग्री से भी ज्यादा की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। शेखावाटी अंचल सबसे सर्द रहेगा। ऐसे में अब सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, जिससे मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर की तरफ से सर्द हवाओं का रुख हर दिन तेज होता जा रहा है, जिससे ठंड का असर आने वाले दिनों में और भी बढ़ेगा, मौसम विभाग ने चूरू, सीकर और झुंझुनूं में शीतलहर चलने का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
3 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
4 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
7 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
7 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
8 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
8 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines