Rajasthan Weather Update: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने चलते मौसम खुशनुमा है। प्रदेश में श्रावण मास के बाद भादों में भी मानसून की बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि लगातार हो रही बारिश के चलते कई स्थानों पर लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। बता दें कि बीते दिन बुधवार को भी प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों को अच्छी बारिश के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, “इस बार सावन माह में राजस्थान पर ईश्वर की विशेष कृपा रही है जिसके कारण पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हुई है। आज सावन के आखिरी दिन रक्षाबंधन पर्व पर भी मौसम सुहावना हो रहा है। आप सब इसका आनंद उठाएं। सभी प्रदेशवासियों को बधाई।”
इधर राजधानी जयपुर में बुधवार को तेज गर्मी और उमस से आमजन परेशान रहे। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक राजधानी जयपुर में गुरुवार को दोपहर बाद हल्की बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के पर्व पर आमजन को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। इससे पूर्व राजधानी में सुबह से बादलों की आवाजाही रही। जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह भी मानसूनी गतिविधियिों के जारी रहने का अनुमान है।
मौसम केंद्र जयपुर के प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि नए कम दबाव का क्षेत्र सौराष्ट्र और आसपास के लगने वाले अरब सागर की खाड़ी पर स्थित है। इसके अगले 48 घंटों में और तीव्र होकर पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढऩे की संभावना है। इससे राज्य में आगामी एक सप्ताह के दौरान मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। शुक्रवार को बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी तथा अधिकांश स्थानों पर हल्की, मध्यम और भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। आगामी चौबीस घंटे में राज्य के बारां, झालावाड़ व कोटा में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
गौरतलब है कि राजस्थान में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। श्रीगंगानगर में जुलाई माह में ही पूरे सीजन की बारिश का कोटा पूरा हो गया है। भारी बारिश के कारण राजस्थान के कई शहर बाढ़ के मुहाने तक पहुंच गए। इनमें जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और कोटा में भारी बारिश के कारण एक-एक बार हालात बिगड़ चुके हैं।
संबंधित खबरें
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
1 hr agoबिहार के सीवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत, कई घायल
1 hr ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
3 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
4 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
4 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
4 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
4 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines