जयपुर: प्रदेश में बीते 48 घंटों से मानसून की गतिविधियों में कमी दर्ज होने के साथ ही एक बार फिर से गर्मी और उमस ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। बीते 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में जहां करीब 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है तो वहीं बीते 24 घंटों में करीब 2 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो से तीन दिन प्रदेश में बारिश का दौर थमा रहेगा। हालांकि, अगले सप्ताह फिर से प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की तरफ खिसकने से दक्षिण पूर्वी जिलों में बारिश का दौर थम गया। हालांकि, शनिवार को अलवर, भरतपुर, कोटा, बारां, जिलों और आसपास की जगहों पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बारां जिले में कहीं-कहीं लगातार वर्षा होने की भी संभावना है।
सबसे ज्यादा झालवाड़ में बारिश
प्रदेश में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश झालवाड़ के खानपुर में 89 एमएम हुई है। पिड़ावा में 35, भरतपुर के हेलना में 72, हिंगोटा में 70, बारां के अंता में 53, मंगरोल में 38, भीलवाड़ा के कोटड़ी में 26, बूंदी में 27, श्रीगंगापुर के करनपुर में 59, हिंदूमलकोट में 53, श्रीगंगानगर में 47, हनुमानगढ़ के नोहर में 57, कोटा के चेचट में 57 एमएम बारिश दर्ज की गई।
जोधपुर वासियों ने राहत की सांस ली
जोधपुर में चार दिन लगातार हुई बारिश ने आफत मचा दिया है। बारिश का दौर थमा है तो जोधपुर वासियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, बारिश ने खूब तबाही मचाई है। बारिश से 30 से अधिक कॉलोनियों में पानी भर चुका है। न्यू रूपनगर में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि वहां मदद के लिए सेना बुलाई गई। सेना ने रूपनगर कॉलोनी से पानी निकाला है। जिससे पानी का लेवल कुछ कम हुआ है। वहीं डर्बी कॉलोनी में 600 लोग अब भी पानी के बीच फंसे हुए हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
16 mins agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 3 की मौत, SHO सस्पेंड
3 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
4 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
5 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
6 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
6 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
6 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
6 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines