Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। मौसम में भी बदलाव हो रहा है। इससे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोमवार को दिन के तापमान में तीन से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। सात सितंबर तक नया मौसमी तंत्र सक्रिय होने के आसार नहीं है। वहीं, भाद्रपद मास का महीना आधा बीत जाने से अब लोगों ने अच्छी बरसात की उम्मीद छोड़ ही दी है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक प्रदेश में आगामी आठ से नौ दिन तक मेघ बरसने के कोई आसार नहीं हैं। प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि इस दौरान स्थानीय मौसमी गतिविधियों के चलते कुछे जगहों पर ही हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं, पूर्वी राजस्थान में सामान्य से ज्यादा और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार को बारिश पूर्वी राजस्थान के 9 जिलों में संभव है। जिनमें बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तोडगढ़़, डुंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ व उदयपुर जिले शामिल है। यहां मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में बाकी जगह मौसम सामान्यत: साफ रहेगा।
इधर, मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में फिलहाल 8 सितंबर तक मानसून के सक्रीय होने की कोई संभावना नहीं है। बंगाल की खाड़ी में आगामी दिनों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनते नहीं दिख रहा है। इससे प्रदेश में आगामी कम से कम 10 दिन तक मानसूनी बारिश और नहीं होने की संभावना है। हालांकि स्थानीय मौसमी सिस्टम से जहां- तहां हल्की बारिश का दौर देखने केा मिल सकता है।
बरसात की गतिविधी थमने के साथ राजस्थान में तापमान में बढ़त शुरू हो गई है। जो पश्चिमी राजस्थान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ गया है। रविवार को ही प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में दर्ज हुआ। जो पिछले चार दिनों में ही करीब साढ़े तीन डिग्री बढ़ गया। इसके बाद अधिकतम तापमान हनुमानगढ़ के संगरिया में 37.1 तथा चूरू में 36.4 डिग्री तक दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बरसात की कमी से इसमें और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिससे गर्मी का अहसास बढ़ेगा।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 mins agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
28 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
55 mins agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
5 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
5 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
7 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
7 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines