जयपुर: राजस्थान में मूसलाधार बारिश (Heavy rains in Rajasthan) से मंगलवार को जोधपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों के अनेक इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। सड़कें और रेल पटरियां जलमग्न हो गईं, जबकि जोधपुर जिले में जलभराव में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। अजमेर, जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अजमेर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, सिरोही, जोधपुर, पाली नागौर व जालौर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश भीलवाड़ा शहर में 205 मिलीमीटर जबकि जोधपुर तहसील में 175 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं अचानक अधिक बारिश होने से जोधपुर शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, हालांकि हालात नियंत्रण में हैं।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, इस समय पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है जो सतह से क्षोभमंडल के मध्य स्तरों तक विस्तृत है। इस सिस्टम का असर आगामी 48 घंटों तक अजमेर, जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में बना रहेगा। इन संभाग के जिलों में मंगलवार को भी कहीं-कहीं भारी बारिश में एक तो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार आज प्रदेश के अजमेर, भीलवाड़ा. राजसमंद, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अनुसार इन जिलों में आज वज्रपात और मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
4 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
4 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
4 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 1000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
4 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
4 hrs agoचावल के दाने पर मां दुर्गा की तस्वीर, छोटन का विश्व रिकॉर्ड का सपना
4 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
5 hrs agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
5 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines