Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की चाल सुस्त हो गई है। इसके चलते अब तापमान पर भी असर देखने को मिल रहा है। बारिश का दौर थमते ही राज्य के तापमान में वृद्धि होने लगी है। 2 दिन पहले जयपुर और आसपास की जगहों पर हल्की बूंदाबादी होने से आमजन को उमस से थोड़ी राहत मिली थी लेकिन एक बार फिर से धूप तेज होने से गर्मी बढ़ गई है।
राजधानी जयपुर में रविवार सुबह से ही तेज धूप और गर्मी का मौसम बना हुआ है। चिलचिलाती धूप में लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। गर्मी और उमस से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया है कि 8 या फिर 9 सितंबर से एक बार फिर से मानसून प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा ओर इसके बाद फिर प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में इजाफा हो सकता है। साथ ही 11 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, झालावाड़, बारां, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर के पूरे हिस्से में बारिश होगी। जबकि जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और पाली समेत आसपास के इलाकों में भी बारिश का दौर चलेगा। हालांकि बीकानेर, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर में अब बारिश का दौर कमजोर रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक स्थानीय मौसमी गतिविधि की वजह से मेघ मेहरबान होंगे। बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बनने से आठ सितंबर के बाद से अधिकांश स्थानों पर औसत से अधिक बारिश दर्ज होगी। बारिश का दौर शुरू होने के बाद आखिरी पखवाड़े में तापमान सामान्य से कम दर्ज होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
27 mins agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
57 mins agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
2 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 hrs agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines