Rajasthan Weather Forcast: राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में बादलों ने डेरा जमा लिया है। बुधवार को कोटा व उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। झालावाड़ जिले में कई घंटे तक झमाझम बारिश हुई। वहीं मौसम केंद्र जयपुर ने 18 जिलों के लिए हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार मध्यप्रदेश के ऊपर बने दबाव के कारण प्रदेश के कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। राजस्थान बीजे 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। सबसे अधिक 84 एमएम बारिश बांसवाड़ा जिले के भूंगड़ा में हुई। वहीं कोटा और डूंगरपुर में भी एक इंच से ज्यादा बारिश हुई है।
जयपुर मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव के तंत्र के प्रभाव से आगामी 48 घंटों में पूर्वी राजस्थान के जिलों में मानसून के सक्रिय होने तथा हल्की से मध्यम दर्जें की बारिश के फिर होने की संभावना है।
इन 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार जयपुर,अजमेर,दौसा,झुंझुनू,सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर करौली,सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां,झालावाड़,भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का दौर होने की संभावना है।
वहीं, मौसम विभाग ने 16 सितंबर से राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी होने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर बना वेलमार्क लो प्रेशर एरिया वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर स्थित है। इस सिस्टम के आगामी 24 घंटों में धीरे-धीरे उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने बाद उत्तर-पूर्व दिशा में मुड़कर दक्षिणी यूपी की तरफ आगे बढ़ने की संभावना है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
1 min agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 hr agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 hr agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 hr agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 hr agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 hr agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 hr agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 hrs agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
2 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines