Rajasthan Weather Forcast: प्रदेश में बारिश का दौर धीमा पद गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। केवल कोटा व उदयपुर संभाग के जिलों में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश में गर्मी और उमस में बढ़ोतरी होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना एक लो प्रेशर सिस्टम जो पश्चिमी दिशा की तरफ आ रहा था, उसका रुख अब बदल गया है। इनके प्रभावी होने के कारण यह सिस्टम अब अपना रुख बदलकर उत्तरी दिशा में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड की ओर शिफ्ट हो गया है। इसी कारण राजस्थान में बारिश का दौर धीमा पड़ गया है।
मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में 17 सितंबर के बाद से मौसम शुष्क रहेगा। अगले सप्ताह से बंगाल की खाड़ी में फिर से कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 23 सितंबर से प्रदेश में फिर बारिश होने की संभावना है।
वहीं, पिछले 24 घंटे की बात करें तो पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर बरसात हुई। सबसे अधिक बरसात नरैना में 34.0 मिमी दर्ज की गई है। वहीं रविवार को प्रतापगढ़ कोहरे के आगोश में डूब गया। लगभग आधे घंटे तक पूरे शहर में कोहरा छाया रहा। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून इस बार 9 जिलों में सबसे ज्यादा मेहरबान रहा। इनमें प्रदेश के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, फलोदी,झालावाड़, कोटा, बूंदी, बारां और चित्तौडगढ़़ जिले शामिल हैं। जहां भारी बरसात दर्ज हुई। जबकि श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, बीकानेर, झुंझुनू, सीकर, अलवर और भरतपुर जैसे उतर पश्चिमी जिलों में बरसात इस बार कम रही। इस बार बीसलपुर बांध में पानी की खूब अवाक हुई है। बीसलपुर बांध से राजधानी जयपुर समेत पांच जिलों से आपूर्ति होती है।
संबंधित खबरें
यूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
13 mins agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
33 mins agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
39 mins agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
41 mins agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
46 mins agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 hr agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 hr agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
1 hr agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines