Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में सुस्त पड़ा मानसून शनिवार से फिर एक्टिव हो रहा है। बीते दिन इसके चलते कई जिलों में मानसून मेहरबान रहा। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई है। बारिश के बाद प्रदेश के कुछ स्थानों पर रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई, जिससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली।
मौसम विभाग ने एक सिस्टम के सक्रिय होने के चलते अगले दो तीन दिनों में बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में आंध्रप्रदेश और उड़ीसा से लगने वाले बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके धीरे-धीरे और तीव्र होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज बारिश, वज्रपात को लेकर 11 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्व राजस्थान के 9 और पश्चिमी के 2 जिले इसमें शामिल हैं। पूर्वी राजस्थान के अलवर, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर और जयपुर के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजधानी में हुई हल्की बारिश
बीते दिन की बात करें, तो कोटा में सर्वाधिक एक इंच से अधिक यानी 27.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जयपुर, बारां, बूंदी, झालावाड़,भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ सहित कई जगहों पर बारिश हुई। राजधानी जयपुर की बात करे तो यहां शाम को हुई बारिश हुई, जिससे शाम के मौसम में थोड़ा असर पड़ा, हालांकि कुछ देर बाद गर्मी फिर बढ़ गई।
उल्लेखनीय है कि इस बार राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। बारिश के कारण प्रदेश बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई है। प्रदेश के आधे से ज्यादा बांध और जबर्दस्त पानी आया है। कई बड़े बांध ओवरफ्लो हो गए।
संबंधित खबरें
यूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
11 mins agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
32 mins agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
37 mins agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
39 mins agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
44 mins agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 hr agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 hr agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
1 hr agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines