Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में मानसून सुस्त होने के कारण अब किसानाें की परेशानी बढ़ने लगी हैं। गंगानगर, चूरू, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर समेत अनेक जिलोें में खेत में खड़ी फसलें सूखने लगी है। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के अनेक जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
कृषि विभाग की मानें तो उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में सूखे का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। क्योंकि इन जिलों में किसान सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने से बारिश पर निर्भर रहते हैं। वहीं अगस्त के महीने में बहुत ही कम बारिश हुई है। बारिश नहीं होने से प्रदेश में आम जनमानस भी गर्मी से परेशान है। गर्मी के तेवर तेज होने लगे हैं। चूरू में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर में भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं अन्य शहरों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन के कारण कल पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं 5 से 8 सितंबर तक जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान पाकिस्तान से आ रही हवाओं के कारण तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।
संबंधित खबरें
यूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
12 mins agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
12 mins agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
1 hr agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 hrs agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
3 hrs agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
3 hrs agoदशहरा पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, लाल किले के पास CCTV और 2000 जवान तैनात
12 hrs agoVIDEO: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? CISF जवान की हुई तारीफ
13 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
13 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines