जयपुर: राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सेहत से जुडी हुई आ रही है जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राजधानी में कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने मांग्यावास रोड़ और पत्रकार कॉलोनी में शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत नकली पनीर की फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की गयी। इस कार्रवाई में मेसर्स अमन डेयरी पर नकली पनीर तैयार किया जा रहा था। टीम ने यहां से 250 किलो नकली पनीर एवं 4 शील्ड टिनो को भी नष्ट करवाया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक टीम द्वारा शहर के मानसरोवर मांग्यावास पत्रकार कॉलोनी में स्थित मैसर्स अमन डेयरी का निरीक्षण किया गया, जहां मौके पर अमन डेयरी के मालिक वसीम अकरम पुत्र श्री कमरुद्दीन उपस्थित मिले। जिला कलेक्टर ने बताया कि डेयरी पर जब टीम ने दस्तक दी उस समय रिफाइंड पाम ऑयल से नकली पनीर तैयार किया जा रहा था।
बता दें कि टीम द्वारा मौके पर लगभग 250 किलो पनीर जब्त किया गया जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। साथ ही रिफाइंड पॉम ऑयल के 4 शील्ड टिनो को भी नष्ट करवाया गया। वहीं कलेक्टर ने बताया कि अमन डेयरी का फुड लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
2 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
3 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
3 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
5 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
5 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
6 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines