जयपुर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज गुरूवार को राजस्थान दौरे पर हैं। उपराष्ट्रपति बनने के बाद आज पहली बार जगदीप धनखड़ अपने पैतृक गांव किठाना पहुंचे हैं। जहां ग्रामीणों द्वारा उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। धनखड़ हेलीकॉप्टर से किठाना पहुंचे और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने पूरे जिले से बड़ी संख्या में जुटे लोगों से मुलाकात की।
इसके बाद वह एक स्थानीय स्कूल पहुंचे एक मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद स्कूल भवन की नींव रखी। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। धनखड़ ने वहां मौजूद लोगों से बात भी की। इस अवसर पर झुंझुनू के सांसद नरेंद्र कुमार, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ममता भूपेश, स्थानीय विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
उपराष्ट्रपति का चूरू के सालासर बालाजी मंदिर और सीकर के खाटू श्याम जी मंदिर में पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम है। उपराष्ट्रपति अभी सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे हैं, यहां पूजा करने के बाद हेलिकाॅप्टर से ही दो बजे खाटू श्याम जी आएंगे। बाबा श्याम के दरबार में पूजा अर्चना करेंगे। नगरपालिका की सरकारी पार्किंग में 3 हैलीपेड बनाए गए है। सीकर जिला कलेक्टर और एसपी ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।
ये रहेगा कार्यक्रम
सीकर जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दोपहर 1:15 बजे सालासर से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2:00 बजे खाटूश्यामजी में हेलिपैड पहुंचेंगे। वहां अधिकारियों से परिचय कर 2:05 बजे मंदिर के लिए रवाना होंगे। 2:10 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:40 बजे मंदिर से रवाना होकर 2:45 बजे हेलिपैड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:50 मिनट पर खाटूश्यामजी से हेलिकॉप्टर से जयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
इसके बाद वे अपराह्न 3.40 बजे जयपुर में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करेंगे और शाम को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के एक समारोह में शामिल होंगे। उनका शाम को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
43 mins agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 hr ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
13 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines