टोंक: टोंक जिले में एक कांग्रेस नेता के साथ दुर्व्यवहार करने और धक्का देने के आरोप में तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से वृत्ताधिकारी व थानाधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए हैं।
सस्पेंड होने के बाद निवाई सीओ रुद्र प्रताप शर्मा ने बुधवार देर रात फेसबुक पर पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने अपनी फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा- इस वर्दी को पाने का जुनून ऐसा था, काॅलेज में प्रवेश करते समय 18 वर्ष की आयु में सिपाही बन गया, पापा भी सिपाही थे तो बड़ा प्राउड फील करते थे कि बच्चा अपने पैरों पर खड़ा हो गया। कहीं न कही उनसी शिकन रही जीवन में कि एक अफसर घर में हो, मैं जाने-अनजाने यह महसूस कर रहा था, और निकल पड़ा अपनी राह पर।
अभी पढ़ें – सीवर टैंक में चार लोगों की मौत पर NHRC सख्त, हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव और डीजीपी से जवाब-तलब
उन्होंने आगे लिखा- आज कुछ बन पाया सिर्फ उन सपनों की वजह से, जो मेरे पापा ने देखें, और उस मार्ग पर मैं चल सका। कभी आंख नीचे नहीं की मैंने। लोग आंखों में आंखें मिलाकर बात करते हैं, मैं जमीर निकाल कर बात करता हूं। सत्य, निष्ठा और ईमानदारी से कभी समझौता नहीं किया। इसलिए आज कोई भय नहीं है किसी का। एक बेग लेकर आया था, कल उसी लेकर निकलूंगा। गर्व हैं मैंने आज लोगों के लिए कुछ किया। जो जाम में फंसे वो यात्री जरूर दुआ दे रहे होंगे, जो समय पर सुरक्षित अपने घर जाए पाएं, वो सामने नहीं आएंगे, क्योंकि उनकी कोई जात, धर्म और संप्रदाय नहीं है, वो आम लोग है, खास होते थे तो शायद कुछ बोलते और उनसी सुनी भी जाती, जो सवाल खड़े कर रहे है ना, उनको प्रश्न के उत्तर का पता है। बस स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
अजीब है वो बड़ी गाड़ी से चलने वाले मेरी टूटी चप्पल से परेशान है। किसी के खिलाफ नहीं लिख रहा हूं। मैं बहुत छोटा हूं, इन सबके लिए। मेरे में मन में द्वेष, ईष्या, घृणा नहीं है। बस प्रार्थना है कि अपने जमीर से वो पूछे वो, जो कुछ बनने का ख्वाब रखते हैं। क्या पुलिस गालिया देने के लिए है। क्या कल आपका भाई भर्ती होगा तो वो जिल्लत खाने के लिए, मैंने जो किया उनके ध्यान में रखकर किया, जिनका कोई नहीं था, और करता रहूंगा। मिलते रहेंगे सितम खुद्दारी की राह में। मैंने भी जीवन जीने का सलीखा सीख लिया। बिना किसी चाह में बस एक गम रह गया। आज दशहरा था, रावण को नहीं जीताना था।
उल्लेखनीय है कि टोंक के पूर्व जिला प्रमुख रामविलास चौधरी से बदसलूकी मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया था। बदसलूकी करने की घटना का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा वृताधिकारी व थानाधिकारीको निलंबित कर दिया गया है। महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने बताया कि मामले की अग्रिम जांच अजमेर रेंज महानिरीक्षक श्री रुपिंदर सिंघ को सौंपी गई है। जनप्रतिनिधि के साथ हुई अभद्रता को लेकर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर वृताधिकारी निवाई रूद्रपकाश शर्मा ओर थानाधिकारी सदर निवाई आशुसिंह गुर्जर को निलंबित कर दिया गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
पंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
22 mins ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 hr agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 hr agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
2 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
13 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines