जयपुर: राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के आव्हान पर शहीद स्मारक जयपुर में बुधवार से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का आंदोलन शुरू हुआ। शिक्षकों के महाआंदोलन ने गति पकड़ते हुए तीन शिक्षक सुनील महला, सूरजभान व ब्रजलता आमरण अनशन पर बैठ गए। अध्यापक सुनील मेहला, सूरजभान व अध्यापिका ब्रजलता ने अपनी पीड़ा को आंदोलन में रखते हुए कहा कि कई बार धरने प्रदर्शन के बावजूद भी ट्रांसफर नहीं हुए हैं। अतः हमारे पास केवल एक ही विकल्प है आमरण अनशन।
अभी पढ़ें – पटेल नगर विधायक राजकुमार आनंद हो सकते हैं मंत्री, सीएम केजरीवाल ने एलजी को भेजा पत्र
आगे उन्होंने कहा कि जब तक तृतीय श्रेणी अध्यापकों के ट्रांसफर नहीं हो जाते आमरण अनशन चलता रहेगा। महाआंदोलन में सुबह से लेकर शाम तक शिक्षक नेताओं के भाषण होते रहे और प्रदेशभर से भारी संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने एक स्वर में कहा है कि दो लाख से अधिक लोगों की सरकार सुन नहीं रही है जिसका शिक्षक करारा जवाब देंगे।
वहीं महाआंदोलन में आमरण अनशन पर बैठे तीनों शिक्षकों को प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज शर्मा और चंद्रभान चौधरी ने माला पहनाकर आमरण अनशन पर बिठाया। कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने शहीद स्मारक पहुंचकर शिक्षकों की हौसला अफजाई की। शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश प्रवक्ता डॉ रनजीत मीणा ने कहा कि इस बार शिक्षक आरपार के मूड में है जिसे सरकार को समझना चाहिए। तृतीय श्रेणी ट्रांसफर की खबर ट्विटर पर भी खूब वायरल होती रही।
गौरतलब है कि साल 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार की ओर से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले किए गए थे। लेकिन उसके बाद से अब तक तृतीय श्रेणी शिक्षकों को तबादलों की सौगात नहीं मिली है। इसके साथ ही कांग्रेस सरकार की ओर से पिछले करीब डेढ़ साल पहले तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादला आवेदन लिए गए थे। जिसमें करीब 85 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने तबादलों के लिए आवेदन किए थे। लेकिन करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी आज तक सूची का इंतजार किया जा रहा है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
53 mins agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 hr ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
9 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
12 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
14 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
14 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
15 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
15 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines