जयपुर: राजस्थान में बढ़ती लंपी स्किन डिजीज को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है। दोनों पार्टियां लंपी स्किन डिजीज को लेकर राजनीति करती हुई नजर आ रही हैं। पार्टियों की इस राजनीति की भेंट राज्य का बेजुबान गोवंश चढ़ रहा है, रोज हजारों गायें इस बीमारी से दम तोड़ रही हैं। राजस्थान के कई इलाकों में तो अब मरी हुई गायों को फेंकने के लिए भी जगह नहीं बची है। गांवों में बदबू फैलने से इंसानों में भी महामारी फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। लेकिन राजस्थान के जिम्मेदार लोग आपस में ही एकदूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। आज ऐसा ही एक वाकया सदन में देखने को मिला जहाँ केवल सियासत की जा रही है।
बात दें कि लम्पी बीमारी को लेकर आज राजस्थान विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। लंपी डिजीज से जुड़े सवाल पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार इस बीमारी को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं करेगी तो क्या राज्य सरकार पशुपालकों को दूसरे राज्यों की तरह कोई मुआवजा नहीं देगी? उनके इस सवाल पर गोविंद सिंह डोटासरा ने खडे होकर कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय आपदा घोषित क्यों नहीं करेगी? इसे लेकर डोटासरा और कटारिया के बीच तीखी नोकझोंक हुई और सदन में हंगामा शुरू हो गया।
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने डोटासरा का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह किस अधिकार से खड़े होकर बोल रहे हैं। इस पर डोटासरा समेत कांग्रेस के विधायक सदन में हंगामा करने लगे। वहीं, मामला बिगड़ते देख स्पीकर जोशी ने बीच बचाव करते हुए कहा कि संबंधित मंत्री ही सवाल का जवाब देंगे।
इस पर मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि लंपी को प्राकृतिक आपदा घोषित करने के बाबत राज्य की ओर से केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है, जिसमें सभी समस्याओं को इंगित करने के साथ ही पशुपालकों को यथाशीघ्र राहत देने को मुआवजा की भी बात कही गई है।
आपको बता दें लंपी बीमारी को लेकर बीजेपी ने मंगलवार को सदन के बाहर और अंदर विरोध प्रदर्शन किया था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया लगातार सरकार को घेर रहे हैं। बीजेपी का आरोप है कि गहलोत सरकार ने गौवंश को बचाने के लिए ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई है। जिसके कारण गौवंश की मौत हो रही है। सरकार सिर्फ खानपूर्ति कर रही है।
संबंधित खबरें
BSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
50 mins ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
58 mins agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद, 150 से ज्यादा लोग हिरासत में; मुस्तैद की गई सुरक्षा
1 hr ago'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
4 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
6 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
6 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
6 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines