के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस (Rajasthan CID Intelligence) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) को भारतीय सेना (Indian Army) गोपनीय सूचना देने वाला फौजी हिरासत में लिया है। गिरफ्तार फौजी शांतिमोय राणा बंगाल का रहने वाला है। आरोपी शांतिमोय राणा जयपुर में आर्मी एरिया में पोस्टेड है। बंगाल का निवासी आरोपी हनी ट्रैप का शिकार हुआ है। बता दें कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई से संपर्क में था। आरोपी सिपाही से पूछताछ जारी है।
बता दें कि आरोपी ने पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनीट्रैप में फंसकर कई अहम सूचनाएं पाकिस्तानी एजेंसी से साझा की है। माना जा रहा है कि पूछताछ में आरोपी के साथियों या इससे जुड़े लोगों का पता चल सकता है।
ऑपरेशन सरहद के तहत निगरानी
डीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने बताया कि पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों द्वारा राजस्थान में की जा रही जासूसी गतिविधियों पर ऑपरेशन सरहद के तहत सीआईडी इंटेलिजेंस द्वारा लगातार निगरानी रखी जाती है। इसी निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि सेना का जवान शांतिमोय राणा सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया हैंडलर्स के निरंतर संपर्क में है।
पूछताछ में आरोपी जवान ने बताया कि वह साल 2018 से भारतीय सेना में है। काफी समय से व्हाट्सएप चैट तथा व्हाट्सएप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के द्वारा महिला पार्क एजेंट के संपर्क में हैं।
पहले भी तीन लोग गिरफ्तार
आपको बता दें कि बीती तीन जुलाई को भी राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस पुलिस ने आईएसआई को सूचनाएं देने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी ऑपरेशन सरहद के चलते की गई थी। छानबीन में यह भी सामने आया था कि आरोपियों में से एक को पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनीट्रैप में फंसाकर काम करने के लिए तैयार किया गया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
33 mins agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
42 mins agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 hr agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
3 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
4 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
5 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines