जयपुर: राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जयपुर में पिछले महीने लूट की एक बड़ी वारदात में पुलिस को सफलता मिली है। जयपुर में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आटा व्यापारी के घर 1.25 करोड़ रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 7 बदमाशों को दबोच लिया है। डकैत गिरोह का सरगना संजय पांचाल है। सभी को दिल्ली से पकड़ गया है। इन्हें जयपुर लाकर पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, डकैती की साजिश में दिल्ली के हार्डकोर क्रिमिनल शामिल रहे। मास्टरमाइंड ने दिल्ली से ही पूरी वारदात को ऑपरेट किया। करीब दो महीने पहले जयपुर के अलग-अलग इलाकों में रेकी कराई। रेकी करने वाले दो बदमाशों ने इलेक्ट्रीशियन बनकर घर में एंट्री की थी। घर में आ रही नकदी के बारे में सरगना को जानकारी दी थी। संजय ने दिल्ली में बैठे-बैठे गैंग को सक्रिय किया और डकैती की साजिश रची।
पुलिस के सूत्रों का कहना है कि लूट की इस वारदात में दिल्ली के कई हार्डकोर क्रिमिनल शामिल हैं। वहीं गिरोह के मास्टरमाइंड ने दिल्ली में बैठकर लूट की वारदात की प्लानिंग की। वहीं वारदात को अंजाम देने से पहले 2 महीने तक जयपुर के अलग-अलग इलाको और व्यापारी के घर के आसपास रैकी की गई थी। वहीं पुलिस को पता चला है कि लूट से पहले दो बदमाशों ने आटा व्यापारी सत्यनारायण तांबी के घर इलेक्ट्रीशियन बन रैकी की थी।
मालूम हो कि बीते महीने 24 अगस्त को सूरजपोल अनाज मंडी में 5 हथियारबंद बदमाशों ने जयपुर के आटा व्यापारी सत्यनारायण तांबी के घर धावा बोलते हुए परिवार को बंधक बनाकर घर में जमकर तांडव मचाया था और 60 लाख के अधिक कैश और 40 लाख के गहने बदमाश लूट ले गए थे।
संबंधित खबरें
अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
33 mins ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
2 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
3 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
3 hrs agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
3 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
3 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
3 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
4 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
4 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines