जयपुर: राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी समेत 14 विश्वविद्यालयों के नतीजे घोषित हो गए हैं। पांच यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जबकि पांच अन्य यूनिवर्सिटी में निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली है। सीकर की शेखावाटी यूनिवर्सिटी और जोधपुर में एसएफआई को जीत मिली है। वहीं, दो अन्य यूनिवर्सिटी में अन्य छात्र संगठनों ने कब्जा जमाया है।
बांसवाड़ा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर में एबीवीपी के प्रत्याशियों को जीत मिली है जबकि राजस्थान यूनिवर्सिटी, अलवर, कोटा, जोधपुर की MBM इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी और हरिदेव जोशी पत्रकारिता विवि में निर्दलीय उम्मीदवार जीता है। वहीं, सीकर की शेखावाटी यूनिवर्सिटी में एसएफआई ने क्लीन स्वीप किया है।
ABVP प्रत्याशियों को मिली जीत
महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी- एबीवीपी के लोकेंद्र सिंह को जीत मिली है।
मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी- एबीवीपी के कुलदीप सिंह को जीत मिली है।
महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी- एबीवीपी के महिपाल गोदरा को जीत मिली है।
महाराजा सूरजमल बृज यूनिवर्सिटी- एबीवीपी के हितेश फौजदार को जीत मिली है।
गोविंद गुरु जनजातीय यूनिवर्सिटी- एबीवीपी के सुनील सुरावत को जीत मिली है।
निर्दलीय प्रत्याशियों को मिली जीत
राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य यूनिवर्सिटी- निर्दलीय सुभाष चंद्र गुर्जर को जीत मिली है।
राजस्थान यूनिर्सिटी- निर्दलीय निर्मल चौधरी को जीत मिली है।
कोटा यूनिवर्सिटी- निर्दलीय अजय पारेता को जीत मिली है।
एमबीएम यूनिवर्सिटी- निर्दलीय चंद्रांशु खीरिया को जीत मिली है।
राजस्थान संस्कृत यूनिवर्सिटी- निर्दलीय पंकज कुमावत को जीत मिली है।
SFI प्रत्याशियों को मिली जीत
शेखावटी यूनिवर्सिटी- एसएफआई के विजेंद्र कुमार ढाका को जीत मिली है।
जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी- एसएफआई के अरविंद सिंह को जीत मिली है।
अन्य छात्र संगठन के प्रत्याशियों को मिली जीत
बीकानेर वेटरनरी यूनिवर्सिटी- जयंत बिश्नोई को जीत मिली है।
हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी- सोमू आनंद को जीत मिली है।
संबंधित खबरें
सपा उम्मीदवार ने UP MLC चुनाव के दौरान लगाया परेशान करने का आरोप
1 min agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
25 mins agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
40 mins agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
10 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
11 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
14 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
14 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines