जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सरदार शहर (चूरू) से विधायक भंवरलाल शर्मा (Bhanwar Lal Sharma) का रविवार सुबह निधन हो गया है। वह 77 वर्ष के थे। शनिवार को उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनके पार्थिव शरीर को जयपुर के हनुमान नगर स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है। लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए इसे विद्याधर नगर ब्राह्मण महासभा भवन में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर सरदारशहर में किया जाएगा।
अभी पढ़ें – चुनाव चिन्ह ‘धनुष और तीर’ फ्रीज, शिंदे और उद्धव कोई गुट नहीं कर सकता इस्तेमाल
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट के जरिए उन्होंने लिखा है- सरदारशहर (चूरू) से कांग्रेस विधायक श्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वो अस्वस्थ चल रहे थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं उनके परिवारजनों के सम्पर्क में था, कल रात एसएमएस अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी ली और परिवार से मुलाकात की थी।
जीवन परिचय
भंवर लाल शर्मा का जन्म 17 अप्रैल, 1945 को राजस्थान के चुरू जिले के सरदारशहर के जैतसीसर गांव में सेवाग्राम और पार्वती देवी के यहां हुआ था। शर्मा ने 17 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखा था। 1962 में वे जैतसीसर ग्राम पंचायत के सरपंच बने। वह 1962 से 1982 तक सरपंच रहे। 1982 में वे सरदारशहर पंचायत समिति के प्रमुख चुने गए।
शर्मा ने 1985 में अपना पहला राजस्थान विधानसभा चुनाव लोक दल से लड़ा और विधायक बने। इसके बाद वह जनता दल पार्टी में शामिल हो गए। वह 1990 में दूसरी बार विधायक बनने में सफल रहे।
उन्हें राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री बनाया गया था। उन्होंने 1996 में राजस्थान विधानसभा उपचुनाव भी जीता। वह 1998, 2003, 2013 और 2018 के चुनावों में कांग्रेस के टिकट के माध्यम से विधायक बने।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
39 mins agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
55 mins agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 hr agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 hr agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 hr agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 hr agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines