जयपुर: भरतपुर में एटीएम को लूटने की बड़ी खबर सामने आई है। भरतपुर के जुरहरा थाने के मुख्य बाजार में स्थिति से एटीम को तोड़ने के लिए लुटेरों ने ऐसी तकनीक अपनाई कि पुलिसवाले भी हैरान रह गए। एटीएम मशीन को उखाड़ने के लिए लुटेरों ने उसे पिकअप में रस्से की सहायता से बांधा और पिकपअ दौड़ा दी। एटीएम खुद ब खुद बाहर आ गया। उसके बाद उसे पिकअप मे लाद दिया और फरार हो गए।
बता दें कि भरतपुर जिले के जुहेरा इलाके में शुक्रवार तड़के अज्ञात लुटेरों ने एक वाहन से एक एटीएम बांधकर उसे उखाड़ कर एटीएम में रखे करीब 36 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। यह घटना एक दिन बाद हुई जब अज्ञात बदमाशों ने जिले में एक एटीएम लूटने की असफल कोशिश की और गोलीबारी की।
जानकारी के मुताबिक जुहेरा की घटना को एक संगठित गिरोह की करतूत माना जा सकता है क्योंकि अपराधी मेटल कटर और अन्य गैजेट्स से लैस थे जिनका इस्तेमाल वे जाहिर तौर पर एटीएम को उखाड़ने में करते थे।
पुलिस ने कहा कि मामला शुक्रवार की सुबह तब पता चला जब एक ग्राहक एटीएम बूथ पर पैसे निकालने आया। जल्द ही बैंक अधिकारियों को सूचित किया गया और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए।
दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता इमरान चौधरी ने कहा कि गुरुवार शाम को एटीएम में 38 लाख रुपये भरे गए और एटीएम को उखाड़ने से पहले ग्राहकों ने इसमें से लगभग 2 लाख रुपये निकाल लिए। जुहेरा थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘निजी कंपनी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक एटीएम में करीब 36 लाख रुपये की नकदी थी।’ अधिकारी ने कहा कि एटीएम किसी बैंक का नहीं बल्कि एक निजी कंपनी का था और इमरान चौधरी एटीएम के कार्यवाहक हैं।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 hr agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
4 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
4 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
5 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines