जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर मचा सियासी घमासान अभी खत्म भी नहीं हुआ और दोनों तरफ के नेताओं ने चुनावी दौरों की शुरुआत कर दी है। सचिन पायलट सोमवार से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ हाड़ौती एवं विधान सभा क्षेत्र झालावाड़ से प्रदेश के दौरे की शुरुआत करने जा रहे हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज बीकानेर दौरे पर रही और वहां बड़ी जनसभा को सम्बोधित किया।
बता दें कि सचिन पायलट का झालावाड़ दौरा काफी अहम इसलिए भी माना जा रहा हैं कि प्रदेश में इन दिनों कांग्रेस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं भाजपा के पुर्व सीएम वंसुधरा राजे के बीच नुराकुश्ती का खेल चल रहा हैं।
आपको बता दें राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 में होने है। चुनाव के लिए सवा साल का समय रह गया है। बताया जा रहा है कि इसी को ध्यान में रखकर सचिन पायलट ने हाड़ौती अंचल को दौरे के लिए चुना है। हाड़ौती में कांग्रेस की स्थिति मजबूत नहीं है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। हाड़ौती पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का गढ़ माना जाता है।
सचिन पायलट के दौरे को लेकर गहलोत कैंप के विधायक भी एक्टिव नजर आ रहे है। पायलट फिलहाल इस विषय पर कुछ भी बोल नहीं रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दौरे में सचिन पायलट बात लोगों के सामने रख सकते हैं। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि राज्सथान में सियासी संकट के बीच पायलट कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए राज्य का दौरा करने निकले हैं।
वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सचिन पायलट सोमवार दोपहर एक बजे ट्रेन से कोटा पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्तांओं से मिलकर वह झालावाड़ जाएंगे। यहां सचिन पायलट हाड़ौती संभागीय यादव प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
4 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
6 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
7 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
8 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
8 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
8 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines