Rajasthan Politics: राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच जलदाय मंत्री और मुख्य सचेतक महेश जोशी ने एक पद छोड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वह खुद चाहते हैं कि मुख्य सचेतक का पद पार्टी किसी और को दे दे। यह सिर्फ दोहरी जिम्मेदारी है, इसमें को अतिरिक्त लाभ नहीं है। महेश जोशी सोमवार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे महेश जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘मैं कभी भी किसी पद के लिए लालायित नहीं रहा, कांग्रेस आलाकमान मुझसे एक पद वापस ले या दोनों, यह उनको तय करना है। मुख्य सचेतक के पद पर ऐसा कोई काम नहीं है जिससे किसी भी मंत्री को कोई लाभ मिल सके, बल्कि इससे दोहरी जिम्मेदारी हो जाती है। इस पद के चलते विधानसभा सत्र के दौरान हम बाहर नहीं जा सकते, क्योंकि फ्लोर मैनेजमेंट का काम इस पद की जिम्मेदारी है। मैं तो खुद चाहता हूं कि कांग्रेस आलकमान जब जिसको उचित समझे उसे मुख्य सचेतक का पद दे दे।’
वहीं बीते रविवार को पायलट खेमे के विधायक रामनिवास गावड़िया के गहलोत के करीबी धर्मेंद्र राठौड़ को चापलूस और दलाल बताने पर जोशी ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। जोशी ने इस सवाल पर कहा कि आप यह चाहते हैं कि मैं आलाकमान की एडवाइजरी का उल्लंघन करूं लेकिन मैं पार्टी की एडवाइजरी का उल्लंघन नहीं करुंगा।
बता दें कि 1 माह पूर्व राजस्थान की सियासत में आये सियासी बवंडर के बाद मुख्य सचेतक महेश जोशी, मंत्री शांति धारीवाल और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को कांग्रेस पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस दिया गया था। कांग्रेस आलाकमान द्वारा भेजे गए कारण बताओं नोटिस के जवाब के बाद मंत्री महेश जोशी का यह बड़ा बयान सामने आया है।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
7 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
9 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
9 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
9 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
10 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
13 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
13 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
14 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
14 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines