जयपुर: राजस्थान में पिछले दिनों के सियासी घटनाक्रम के बाद कांग्रेस अनुशासन समिति ने 2 मंत्री सहित 3 नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया था। यह नोटिस मंत्री शांति धारीवाल- महेश जोशी और कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ को भेजा गया था। आलाकमान द्वारा भेजे गए नोटिस का जबाव 10 दिन के भीतर देना था। आज वो 10 दिनों की मियाद आज पूरी हो रही है।
बता दें कि, इस नोटिस का जवाब देने के लिए दिए गए 10 दिन की मियाद आज पूरी हो गई है। लेकिन कारण बताओ नोटिस के जवाब को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि महेश जोशी ने कहा था कि, उन्हें तो अब तक नोटिस ही नहीं मिला है और जब उन्हें नोटिस ही नहीं मिला है तो वह जवाब किसका दें। हालांकि, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का कहना है कि नोटिस का जवाब भेज दिया गया है।
वहीं इस मुद्दे पर अनुशासन समिति के सेक्रेटरी मेंबर तारिक अनवर ने कहा कि अभी तक किसी का भी जवाब नहीं मिला है। आगे उन्होंने कहा कि हो सकता है त्योहारी सीजन में पूजा पाठ होने की वजह से जवाब में देरी हो रही हो। मेरा मानना है कि तीनों के जवाब जल्दी आ जाएगे।
अभी पढ़ें – Rajasthan: सीएम गहलोत आज गुलाबी नगरी को देंगे बड़ी सौगात, हवासड़क एलिवेटेड रोड का करेंगे उद्घाटन
गौरतलब है कि, जयपुर में 25 सितंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। लेकिन इससे पहले मंत्री शांति धारीवाल के निवास पर विधायकों की बैठक हुई थी। जिसके बाद विधायकों ने आलाकमान द्वारा बुलाई गई बैठक का बहिष्कार कर दिया। विधायकों द्वारा उठाए गए इस कदम को आलाकमान अनुशासनहीनता करार दिया और इसके लिए महेश जोशी, शांति धारीवाल और धर्मेंद्र राठौड़ को जिम्मेदार मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
ट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
11 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
17 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
23 mins agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
42 mins agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 hr agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
2 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
3 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines