हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Political Crisis: मंत्री शांति धारीवाल बोले- गद्दारों के इंचार्ज को सीएम बनाने का एजेंडा लेकर आए थे अजय माकन

विज्ञापन
शांति धारीवाल का माकन पर बड़ा आरोप

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान की सियासत में आए संकट के बाद कई मंत्री और विधायकों की तरफ से बयानबाजी का दौर जारी है। अब संकट के केंद्र में रहने वाले मंत्री शांति धारीवाल ने अपने सरकारी निवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिन पायलट का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और कहा कि, “उन्होंने सही तरीके से चल रही हमारी सरकार को अल्पमत में बता कर गिराना चाहा और हमें 34 दिन तक सरकार बचाने के लिए होटलों में रहना पड़ा।”

अभी पढ़ें – Delhi: आज ऐसी रहेगी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए आंकड़े

उन्होंने सचिन पायलट पर भी बड़ा आरोप लगते हुए कहा कि डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए उस वक्त उल्टे सीधे बयान दे रहे थे, अपने समर्थक विधायकों को सचिन पायलट ने नहीं रोका था। कहा कि माकन ऐसे लोगों को सीएम बनाने का मिशन लेकर आए थे तब हमारी भावनाएं भड़की। गद्दारी करने वाले को पुरस्कार दिया जाएगा यह हम लोग नहीं पचा पा रहे हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Rajasthan Political Crisis: राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर आज सोनिया गांधी को लिखित रिपोर्ट सौंपेंगे अजय माकन

आगे मंत्री शांति धारीवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, लेकिन इतना तो तय है, सोनिया गांधी जी का जो भी आदेश होगा वही फैसला सबको मान्य भी होगा। धारीवाल ने कहा कि गद्दारी करने वालों को पुरस्कार दिया जाए बर्दाश्त नहीं होगा।

विज्ञापन

मंत्री शांति धारीवाल ने राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन पर निशाना साधा और बोले की मुख्यमंत्री गहलोत को हटाने का बड़ा षड्यंत्र था, इसमें कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी शामिल थे।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola