Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच देर रात सीएम गहलोत दिल्ली पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने रात 10.40 बजे विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। इसके बाद सुबह से ही कई नेताओं से मुलाकात जारी है। इसी सिलसले में सीएम गहलोत सोनिया गाँधी से मुलाकात करने 10 जनपथ पहुंचे थे, जो अब खत्म हो गई है। सोनिया गाँधी से मुलाकात के बाद सीएम अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लडूंगा।
Rajasthan Political Crisis Live Update-
- कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के आवास पर दो घंटे तक चली मीटिंग के बाद निकले अशोक गहलोत ने कहा कि, “मैंने सोनिया जी से राजस्थान की घटना को लेकर माफी मांग ली है। कांग्रेस में मुझे बीते 50 सालों से सम्मान मिलता रहा है। हमेशा मुझ पर विश्वास करके जिम्मेदारी दी गई। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर आज तक मुझ पर भरोसा रखा गया। कांग्रेस महासचिव से लेकर तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने तक का सफर हाईकमान के आशीर्वाद से ही रहा है।”
- आगे उन्होंने कहा कि, “दो दिन पहले जो घटना हुई, उसने मुझे हिलाकर रख दिया। मैनें सोनिया गांधी से माफी मांगी है। कांग्रेस में हमेशा एक लाइन का प्रस्ताव ही पास होता है, लेकिन दुर्भाग्य से उस दिन वो प्रस्ताव पास नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री होने के नाते मेरी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। इस बात का मुझे जिंदगी भर दुख रहेगा।”
- सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीएम गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, “मैंने सोनिया गांधी जी से माफी मांगी है, मैं सीएम रहूंगा या नहीं, फैसला सोनिया गांधी करेंगी, सोनिया चाहेंगी तो सीएम बना रहूंगा।”
अभी पढ़ें – Big Breaking: मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा: गहलोत का बड़ा ऐलान
- सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीएम गहलोत बोले- मैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लडूंगा
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात खत्म हो गयी है। सोनिया गांधी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 जनपथ से बाहर आ गए हैं। बता दें कि करीब डेढ़ घंटे तक सोनिया-गहलोत की मुलाकात चली है।
- बैठक के बीच राजस्थान में मंत्री गोविंद मेघवाल ने धमकी देते हुए कहा कि, ‘अगर दूसरे कैंप से सीएम बना तो सारे विधायक देंगे इस्तीफा, हम सब मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार।’
- सीएम अशोक गहलोत और सोनिया गांधी की मीटिंग से खबर आ रही है कि सीएम गहलोत ने सोनिया गांधी से घटना पर दुःख जताया और कहा कि जो कुछ हुआ उससे मैं बहुत आहत हूं।
कागज़ में पहली line में लिखा है- जो हुआ बहुत दुखद, मैं भी बहुत आहत हूँ।
- बता दें कि पिछले आधे घंटे से अशोक गहलोत और सोनिया गांधी की मुलाकात जारी, लेकिन सूत्रों से बड़ी खबर मिल रही है कि अशोक गहलोत ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।
- बैठक में संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल भी मौजूद है। वहीं सचिन पायलट भी शाम को सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।
- माना जा रहा है कि इस मुलाकात में सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान में मचे सियासी घटनाक्रम की सम्पूर्ण जानकारी देंगे और 102 विधायकों की भावना से अवगत कराएंगे।
- जानकारी मिल रही है कि सीएम गहलोत अपने साथ कुछ कागज और दस्तावेज लेकर गए हैं। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि अशोक गहलोत भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर सकते हैं।
- सीएम अशोक गहलोत पहुंचे 10 जनपथ, सोनिया गांधी से मुलाकात जारी
Sonia Gandhi और Ashok Gehlot की मुलाकात जारी, Gehlot के बाद Pilot से मिलेंगी अध्यक्षा
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
14 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
48 mins agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
8 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
8 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
8 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
10 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
10 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
11 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
11 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines