Rajasthan Political Crisis: राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रभारी अजय माकन ने ईमेल के जरिए सोनिया गाँधी को रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें सीएम अशोक गहलोत को क्लीन चिट दी गयी है। रिपोर्ट में विधायक दल की मीटिंग अलग करवाने को लेकर चार लोगों को क़सूरवार ठहराया गया है।
जानकारी के मुताबिक ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट में विधायक दल की मीटिंग अलग करवाने को लेकर फ़ूड मिनिस्टर प्रताप सिंह खाचरियावास, संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ और विधानसभा के चीफ़ व्हीप महेश जोशी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है।
अभी पढ़ें – Delhi: आज ऐसी रहेगी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए आंकड़े
वहीं राजस्थान में सियासी संकट के बीच सीएम अशोक गहलोत को क्लीन चिट मिल गई है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आयी है। बताया जा रहा है कि पर्यवेक्षकों ने सोनिया गांधी को नौ पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें तकनीकी तौर पर गहलोत को क्लीन चिट दी गई है।
बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात को मुख्यमंत्री आवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार कई विधायक बैठक में नहीं आए। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से मिलने चले गए थे। इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने एआईसीसी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
राजस्थान संकट पर Ashok Gehlot को मिली क्लीन चिट, पर्यवेक्षकों ने सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
16 mins agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
47 mins agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 hr agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
1 hr agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
9 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
9 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
9 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
10 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
11 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines