हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: कुश्ती दंगल समारोह में सांसद किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान, बोले- पानी के लिए छोड़ दूंगा बीजेपी

विज्ञापन
MP Kirori Lal Meena

जयपुर: राजस्थान से इस वक्त बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि भाजपा से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने बड़ा सियासी बयान दिया है। सांसद किरोड़ी लाल ने कहा कि पूर्वी राष्ट्रीय नहर परियोजना (ERCP) के लिए पार्टी छोड़नी पड़ी तो छोड़ देंगे। क्योंकि पूर्वी राजस्थान को पानी की बहुत जरूरत है। सांसद मीना ने आज टोडाभीम के भैरो बाबा लक्खी मेले एवं कुश्ती दंगल समारोह में यह बात कही।

आगे उन्होंने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि ईआरसीपी पर हमारी बात नहीं सुनी गई तो वह पार्टी से इस्तीफा भी दे देंगे। राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले सांसद मीणा के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। सांसद किरोड़ी लाल ने शनिवार को टोडाभीम के भैरों बाबा लक्खी मेले और कुश्ती दंगल समारोह के दौरान कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के लिए अगर पार्टी छोड़नी पड़ी तो वह भी छोड़ देंगे।

सांसद किरोड़ी लाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “जब बरसात आती है तो मेंडक बाहर निकलते हैं। राज्य में चुनाव आ रहे हैं। इसलिए मेंडक बाहर आएंगे। आप लोगों को बहकाएंगे। बहकने की जरूरत नहीं है। किरोड़ी ने कहा कि जब आपके आरक्षण पर आंच पड़ी तो मंत्री पद छोड़ दिया। इसी प्रकार ईआरसीपी की बात नहीं सुनी तो पार्टी से इस्तीफा दे दिया जाएगा। चिंता करने की जरूरत नहीं है।”

गौरतलब है कि बीजेपी सांसद ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलवाने की मांग पर पिछले महीने ही मुख्यमंत्री गहलोत के आवास का घेराव करने के लिए हजारों समर्थकों के साथ जयपुर कूच किया था। हालांकि जयपुर से 40 किलोमीटर दूर उनका काफिला रोक दिया गया और सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें