हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan Weather Update: राज्य में बारिश बनी आफत, 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, जानिए मौमस का हाल

विज्ञापन
Rajasthan Monsoon Heavy rains

Rajasthan weather update: राजस्थान में इस बार मानसून मेहरबान है, प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। कोटा, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर संभाग के अलावा अजमेर और जोधपुर संभाग के जिलों में भी आज तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान जयपुर, अजमेर, करौली, बांसवाड़ा, सीकर समेत 10 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई जिससे यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिली।

सीकर में भारी बारिश

बता दें कि जहां तक देखो पानी ही पानी है सड़कें दिख ही नहीं रही है। बारिश ने किस कदर कहर ढाया है कि यहां के मोहल्लों की सड़कें तालाब में तब्दील नजर आ रही है। राजस्थान के स्टीकर इलाके में सरकार ने संभाग मुख्यालय बनाने का भी ऐलान किया है और इसके हिसाब से यहां पर विकास कार्य को करवाए जाने का दावा भी किया जा रहा है। लेकिन मानसून की एक हल्की बारिश ने प्रशासन के पानी निकासी के दावों की पोल खोल कर रख दी है।

बता दें कि बिपरजॉय तूफान के बाद से ही प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया था। बिपरजॉय के चलते राजस्थान में जून माह में 156 एमएम यानि 6 इंज से ज्यादा बारिश हुई है। जबकि अभी भी बारिश का दौर जारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें