जयपुर: राजधानी के चौमूं कस्बे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जयपुर के चौमूं कस्बे में ओबीसी आरक्षण को लेकर सर्व समाज महासभा की ओर से मुख्य बस स्टैंड पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों युवाओं ने ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर हिस्सा लिया। दरअसल, आरक्षण में विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर आवाजें तेज होने लगी हैं।
विदित है कि OBC आरक्षण की मांग को लेकर पूर्व मंत्री से लेकर मौजूदा विधायक सहित कई सीनियर नेता अपनी ही सरकार से इस गतिरोध को जल्द से जल्द समाधान खोजकर ख़त्म करने की मांग उठा रहे हैं। ओबीसी सर्व समाज महासभा में शामिल युवक ओबीसी एकता जिंदाबाद की तख्तियां लेकर पहुंचे और बैठक के समापन के बाद सभी लोगों ने जन आक्रोश रैली निकाली और एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया।
युवाओं की इस सभा को ओबीसी आरक्षण महासभा संरक्षक राजाराम मील, बहरोड़ विधायक बलजीत यादव, बेरोजगार संघ अध्यक्ष उपेन यादव, डॉ हनुमान बराला सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर राजाराम ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के हक की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहेंगे चाहे इसके लिए आंदोलन करना पड़े।
ये है पूरा मामला
राजस्थान में कार्मिक विभाग ने ओबीसी आरक्षण में संशोधन करते हुए 17 अप्रैल 2018 को एक आदेश जारी किया था. जिसमें भूतपूर्व सैनिकों को मिल रहे 12.5 फीसदी आरक्षण को समाप्त कर दिया गया था और भूतपूर्व सैनिकों को ओबीसी वर्ग के 21% आरक्षण में शामिल कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
6 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
8 hrs agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
10 hrs agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
10 hrs agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
11 hrs agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
11 hrs agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
12 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
12 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
12 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines