अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के नसीराबाद में सदर थाना इलाके के नांदला गांव के निकट मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक चाचा और एक भतीजा भी शामिल है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक ये लोग दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तालाब में डूबे लोगों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अभी पढ़ें – Ravan Dahan 2022: पटना के गांधी मैदान में गिरा रावण का पुतला, JCB के सहारे खड़ा कर किया दहन
सरपंच मानसिंह रावत ने बताया कि नंदा जी की ढाणी के 25 ग्रामीण बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मूर्ति विसर्जन करने नंदला के पास पानी भरे गड्ढे में पहुंचे। मूर्ति को पानी में धकेलने के प्रयास में एक युवक का पैर फिसल गया। इस बीच वह गहरे पानी में पहुंच गया था। उसे बचाने के क्रम में 4 और लोगों की जान चली गई।
सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। वे उसे नसीराबाद अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी मौके और अस्पताल पहुंच गया। सूचना मिलते ही केकरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। एसपी चुनाराम जाट और कलेक्टर अंशदीप भी मौके पर पहुंच गए हैं।
घटना को लेकर सीएम अशोत गहलोत ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, अजमेर में नसीराबाद क्षेत्र के नांदला ग्राम में मूर्ति विसर्जन के दौरान पानी में डूबने से लोगों की मृत्यु बेहद दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
अभी पढ़ें – दिल्ली में एशिया के सबसे बड़े कपड़ा बाजार में आग, गांधी नगर मार्केट पहुंची दमकल की 30 गाड़ियां
जिले के एसडीएम राकेश गुप्ता ने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपएका मुआवजा दिया जाएगा। घटना में मृतक नांदला, नंदाजी की ढाणी निवासी पवन पुत्र मोहन रेगर (35), राहुल पुत्र छीतरमल मेघवंशी (25), राहुल पुत्र कैलाश रेगर (25), गाड़ी मोहल्ला, नसीराबाद सिटी निवासी लकी पुत्र शंकर बैरवा (20), गजेन्द्र पुत्र बाबूलाल रेगर (25)। राहुल (भतीजा) और पवन (चाचा) रिश्तेदार हैं। पवन ड्राइवर है। वहीं, राहुल 12वीं में पढ़ता है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
57 mins ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
1 hr agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
2 hrs agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
3 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
3 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
4 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
5 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
5 hrs ago'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
8 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines