हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से गायब हुई शेरनी सृष्टि, इलाके में दहशत

विज्ञापन

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क (Nahargarh Biological Park) में इकलौती शेरनी सृष्टि (Lioness Srishthi) गायब हो गई है। सृष्टि के गायब होने के बाद से ही वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शेरनी सृष्टि को गायब हुए अब 36 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। दरअसल बीते 36 घंटों से ज्यादा समय हो गया है सृष्टि एंक्लोजर में नहीं आई है।

राजधानी जयपुर में महज़ 36 हेक्टेयर के खुले एनक्लोज़र में से शेरनी गायब है। पहले शुरूआती 36 घंटे वन विभाग ने खबर को छिपा कर रखा। लेकिन आज जब ये खबर सामने आई तो इसके बाद 6 अलग-अलग वाहनों में वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया। उसके बाद वन विभाग पूरे लायॅन सफरा क्षेत्र में सुतली बम और पटाखे फोडे़। सौ से ज्यादा पटाखे फोड़ने के बाद भी वन विभाग को कहीं से भी शेरनी का कोई मूवमेंट नहीं मिला।

विभाग की लापरवाही आई सामने

हालांकि जयपुर में ही झालाना में वन विभाग के पास थर्मल ड्रोन मौजूद है, लेकिन वन विभाग ने ट्रेक्नोलॉजी अपनाने के बजाय पारंपरिक तरीकों पर फोकस किया। ड्रोन कैमरे से एरियल व्यू मिल सकता था। थर्मल कैमरे से शेरनी उसके शरीर की गर्मी से खोजी जा सकती थी। लेकिन विभाग के अधिकारी विभाग की बख्तरबंद गाडियों में केवल अंदर ही शेरनी को खोजते रहे।

सृष्टि को खोजने में वन विभाग नाकाम

एक आशंका ये भी जताई जा रही थी कि बरसात में शेर के एनक्लोज़र में तेज पानी के बहाव से कहीं से बाहर निकलने का रास्ता तो नहीं खुल गया, लेकिन वन विभाग इस संभावना से साफ इनकार कर रहा है। वन विभाग ने उतनी ताकत शेरनी को खोजने में नहीं लगाई जितनी ताकत पूरे मामले को मीडियो दूर रखने की कोशिश में लगा दी। वन विभाग की टीम अभी तक शेरनी को खोजने में नाकाम रही है। वन मंत्री हेमोराम चौधरी ने मामले में आला अधिकारियों से स्पष्टिकरण मांगा है। ये अलग बात है कि 48 घण्टे बाद भी इस मामले पर कोई भी कैमरे के आगे कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें