झालावाड़: राजस्थान के उदयपुर और झालावाड़ से दुखद खबर सामने आ रही है। प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। बारिश से राहत तो मिली लेकिन कई जगह ये आफत लेकर आई। बिजली गिरने से झालावाड़ में चार और उदयपुर में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा चार लोग झुलस गए।
जानकारी के मुताबिक उदयपुर जिले के टीडी थाना क्षेत्र में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य लोग झुलस गए। वहीं हादसे में आधा दर्जन बकरियों की भी मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा की टीडी थाना इलाके के जावला रुणीया फला की है।
टीडी थाना अधिकारी गोपाल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार झमाझम बारिश हो रही थी। ऐसे में बारिश से बचने के लिए बकरी चराने वाले कुछ लोग मकान की दीवार के पास खड़े हो गए। इस बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग झुलस गए. झुलसे लोगों का इलाज पास के अस्पताल में कराया जा रहा है।
वहीं, झालावाड़ जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस कंट्रोल रूम (झालावाड़) ने रविवार को बताया कि जिले में शनिवार को अलग अलग थाना क्षेत्रों असनावर, खानपुर, मंडावर और दांगीपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे कुल चार व्यक्तियों की मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से कमजोर हुए मानसून के बाद शनिवार शाम को मानसून फिर से सक्रिय हुआ और राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ है। टोंक, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जिलों में कई जगहों पर बरसात हुई।
संबंधित खबरें
पत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
4 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
4 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
5 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
6 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
7 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
9 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
10 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
10 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines