जोधपुर: राजस्थान में बारिश (Rain in rajasthan) इस साल कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। राज्य के कई शहरों में भारी बारिश से जान-जीवन अस्तव्यस्त हो रखा है। जिसमें सनसिटी जोधपुर (Suncity Jodhpur) का नाम प्रमुख है। यहां पिछले 24 घंटों में हुई बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पानी से हुई तबाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हजारों लोग पानी में फंस गए हैं और दो दिनों में भारी बारिश से छह लोगों की मौत हो गई है। जिला प्रशासन का कहना है कि शहर की 30 से ज्यादा कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं और बारिश अभी भी जारी है। जिससे नुकसान का सही अनुमान नहीं लगाया जा सका।
वहीं जोधपुर शहर में तेज बारिश के चलते खेतानाड़ी क्षेत्र में बनी जनता कॉलोनी के एक मकान की छत गिर गई। जिसमें घर में रहने वाले चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं महिला के ऊपर से पत्थर गिरने से मौत हो गई। हादसे में तीनों घायलों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में किया जा रहा है। पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि जिस घर में हादसा हुआ है, वह बहुत ही गरीब परिवार है।
जानकारी के मुताबिक खेतंडी इलाके में अयाज अली (45) का घर अचानक पहाड़ी पर गिर गया। हादसे में उनकी पत्नी रमजाना बानो (40), बेटी तमन्ना बानो (18) और 13 साल का लड़का हसन अली दब गए। हादसे में अयाज के बेटे हसन को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक अयाज अली मजदूरी का काम करता थे। परिवार की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं थी। ऐसे में भारी बारिश के चलते मकान गिरने से परिवार के बचे लोगों संकट में आ गए हैं। अयाज के रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से परिवार की आर्थिक सहायता करने की मांग की है।
दरअसल जोधपुर में बारिश का मौसम सोमवार शाम 7 बजे से शुरू होकर बुधवार को भी जारी रहा। हालांकि बारिश की रफ्तार कुछ धीमी हुई है। इससे पहले बुधवार को लगातार दूसरे दिन भारी बारिश के कारण स्कूल बंद रहे। इसके साथ ही 4 ट्रेनों के रूट भी प्रभावित हुए हैं। जोधपुर शहर को पिछले 24 घंटे में साढ़े पांच इंच से ज्यादा पानी मिला है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
16 mins agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
25 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
54 mins agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 hr agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
2 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
2 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
3 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines