Rajasthan Hindi News: कैंसर से लड़ रहे श्वेतांबर जैन समाज के भव्य ने गुरुवार को सवा 6 घंटे तक संथारा लेने के बाद प्राण त्याग दिए। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
डाॅक्टरों ने किया बचने की संभावना से इंकार
भव्य ने गुरुवार दोपहर 1ः30 बजे संथारा लिया और गुरुवार रात 8ः15 बजे प्राण त्याग दिए। देह त्यागने से पहले भव्य अपनी मां एकता से बोले-मां रोना मत, हंस कर विदा करना। इससे पहले जेएलएन अस्पताल के डाॅक्टरों ने उनके बचने की संभावना से इंकार कर दिया था। इसके बाद भव्य को घर लाया गया। भव्य पूर्व में ही परिवार के आगे संथारा की इच्छा जता चुके थे।
शुरुआत से ही धार्मिक प्रवृति का रहा है परिवार
परिवार से जुड़े एडवोकेट सूर्य प्रकार गांधी ने बताया कि परिवार की जैन धर्म में गहरी आस्था है। महावीर चंगेरिया की बुआ मनोहर कंवर भी साध्वी हैं। पूरा परिवार शुरू से ही आध्यात्मिक प्रवृति का रहा है।
पिता व परिजन बोले- बेटे पर गर्व
पिता महावीर चंगेरिया ने बताया कि भव्य उनका 11 साल का इकलौता बेटा था। 2019 मैं उसके सिर में ट्यूमर हो गया। परिवार ने अहमदाबाद सहित अन्य कई शहरों में उपचार करवाया मगर सफलता नहीं मिली। दादा नौरतमल, दादी ज्ञान कंवर, पिता महावीर तथा मां एकता ने भव्य के फैसले पर गर्व किया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
32 mins agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
48 mins agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
48 mins ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
54 mins agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 hr agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 hr agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 hr ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines