जयपुर: राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जयपुर के आदर्श नगर थाने में सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आदर्श नगर थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर इसकी जांच सीआईडी सीबी को सौंप दी है।
आदर्श नगर थानाधिकारी विष्णु कुमार खत्री ने बताया कि इस संबंध में आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के मंत्री जीववर्धन शास्त्री ने इस्तगासे के जरिए सांसद सुमेधानंद सरस्वती, देवेन्द्र कुमार और रविशंकर गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
आदर्श नगर थानाधिकारी ने बताया, शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में यह बताया है कि सांसद गत दिनों आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान चुने गए थे। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने व्यस्तता का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद उनकी जगह किशनलाल गहलोत को प्रधान नियुक्त किया गया।
आरोप है कि सांसद ने प्रधान पद पर न रहते हुए फर्जी लेटर पैड छपवाए और बैठकें बुलाने लगे। इसके साथ ही देवेंद्र कुमार और रवि शंकर गुप्ता पर सभा के बैंक खाते में जमा राशि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हड़पने के आरोप लगाए गए हैं। विष्णु कुमार खत्री ने बताया कि संस्था की एसएसओ आईडी को सरेंडर नहीं कर उसका दुरुपयोग करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
फिलहाल, पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और मामला सांसद से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते अब इसकी जांच पुलिस मुख्यालय की सीआईडी सीबी को सौंपी गई है। अब प्रकरण में सीआईडी सीबी की और कोर्ट के समक्ष रिपोर्ट पेश की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! AQI में भारी उछाल
1 hr agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
8 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
10 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
12 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines