अलवर: राजस्थान के अलवर जिले से गोवर्धन पूजा वाले दिन मंदिर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जिले के तिजारा के शेखपुर थाना अंतर्गत हमीराका गांव में हिंदू समाज के लोगों द्वारा अन्नकूट प्रसाद वितरण चल रहा था। कार्यक्रम में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा मंदिर में आकर तोड़फोड़ की गई और बनाए गए प्रसाद को फेंका गया। और वहां उपस्थित दलित समाज के लोगों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक मामला 26 अक्टूबर का है। दरअसल, गोवर्धन के दिन भिवाड़ी के हमीरका गांव के शिव मंदिर में दलित समुदाय के युवक प्रसाद बना रहे थे। इसी दौरान वहां एक तरफ से 6 लोगों ने आकर प्रसाद फेंका और महिलाओं से अभद्र टिप्पणी भी की। घटना के बाद ग्रामीण रवींद्र कुमार ने शेखपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
जब आसपास के लोगों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में लोग शेखपुर थाना पहुंचे तथा रिपोर्ट दर्ज कर मुलजिम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने तक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा के नेता धरने पर बैठ गए।
विवाद की सूचना मिलते ही थाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय विधायक के समर्थकों के बीच भी झड़प हो गयी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। साथ ही बीजेपी नेताओं का कहना है कि विधायक आरोपियों को बचा रहे हैं।
वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि क्षेत्र में पुलिस व प्रशासन विधायक संदीप यादव की शह पर काम कर रहा है। यह भी कहा कि तिजारा डीएसपी प्रेम बहादुर सिंह ने अपने रवैये में बदलाव नहीं लाया तो फिर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
संबंधित खबरें
कौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
10 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
14 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines