भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई से कांग्रेस विधायक जोगिंदर सिंह अवाना पर एक खनन कारोबारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए 5 करोड़ की मानहानि का दावा किया है। कारोबारी ने विधायक पर आरोप लगाया है कि उसने विधायक को पैसा देना बंद कर दिया। जिसके बाद विधायक की ओर से उसे धमकी मिलना शुरू हो गई। इस पर कोर्ट ने विधायक को तलब किया है।
जानकारी के मुताबिक कारोबारी दौलत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह (45) उच्चैन में गांव नंगला छीतर का निवासी है। पीड़ित 1999 से 2019 तक राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल था। 2019 में पुलिस की नौकरी छोड़ पारिवारिक व्यवसाय किया। पीड़ित शिव भोले स्टोन क्रेशर में मुख्य पार्टनर है। पीड़ित की पत्नी बृजेश और पिता राजेंद्र भी व्यवसायी हैं। चैतन्य कंस्ट्रक्शन कंपनी है। पत्नी और पिता विधायक की आर्थिक मदद करते हैं। विधायक वॉट्सअप कॉल से संपर्क करता था।
खनन कारोबारी का आरोप है कि उसने विधायक को पैसा देना बंद कर दिया जिसके बाद विधायक की ओर से उसे धमकी मिलना शुरू हो गई। आगे कारोबारी ने कहा कि विधायक अवाना उसकी माइंस भी हड़पना चाहते हैं।
दरअसल इस पूरे मामले की शुरूआत उच्चैन में गांव नंगला छीतर से हुई। जहां एक 17 जुलाई को विधायक ने एक पंचायत में खनन कारोबारी दौलत सिंह को बेईमान व भ्रष्टाचारी करार दिया और 15 दिन में जेल में डालने की धमकी दी थी। जिसके बाद खनन कारोबारी ने विधायक पर मानहानि का दावा ठोका है।
बता दें कि जोगेंद्र 2018 में बसपा के टिकट पर जीते फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस मामले के बाद जयपुर मेट्रो एडीजे संख्या तीन ने नोटिस जारी किया है। इसके बाद नदबई विधायक जोगिंदर सिंह अवाना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
संबंधित खबरें
'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
6 mins ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
46 mins agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 hr agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
1 hr agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
1 hr agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
3 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
5 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines