जयपुर: राजधानी जयपुर में एयरपोर्ट (Jaipur Airport) पर एक बार फिर कस्टम विभाग (Customs department) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार शाम 1 किलो का सोने का बिस्किट पकड़ा गया है जिसे विमान के अंदर सीट के नीचे छुपाकर लाया गया था। कस्टम विभाग की टीम ने स्पाइसजेट के विमान के सीट के नीचे से एक किलो ग्राम के सोने का बिस्किट बरामद किया है। जब्त सोने की बाजार कीमत करीब 52.10 लाख रुपये है।
बता दें कि स्पाइसजेट की फ्लाइट दुबई से मंगलवार शाम जयपुर पहुंची। इस फ्लाइट की आकस्मिक निरीक्षण किया तो उसमें एक सीट के नीचे पैकेट मिला। जब पैकेट खोला गया तो उसमें एक गोल्ड बिस्किट निकला। सीट नंबर के आधार पर यात्री की पहचान की गई और उस सीट की लाइन में बैठने वाले तीन यात्रियों को रुकवाया गया। यात्रियों से पूछताछ किया जाने लगा तो एक यात्री घबरा गया। उसने सोना लाना कबूल कर लिया। कस्टम आयुक्त राहुल नागरे के निर्देशन में सहायक कस्टम आयुक्त भारत भूषण अटल के नेतृत्व में चेकिंग की यह कार्रवाई की गई।
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि 1 किलो के सोने के बिस्किट की शुद्धता 99.50 फीसदी है जिसकी कीमत 52,10000 रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपी यात्री ने बताया कि वह अप्रैल में रोजगार के लिए दुबई गया था लेकिन वहां काम नहीं मिला। ऐसे में वह वापस लौट आया। इस दौरान उसे एक युवक ने उसे यह पैकेट दिया और उसके बदले 10 हजार रुपए खाते में डलवाने और एयर टिकट देने की बात कही थी। कस्टम की टीम स्पाइसजेट के कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी। इसके अलावा कस्टम अधिकारियों का कहना है कि तस्करी का सोना कहां पर पहुंचाया जाना था और सोना तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल है इस बारे में पता किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
8 mins agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
18 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
53 mins agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
2 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
4 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
5 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
5 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines