Rajasthan Political Crisis: राजस्थान का सीएम बदलने और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर लगातार एक के बाद एक करके कांग्रेस के नेता बयान दे रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस के अंदरूनी कलह भी जनता के सामने आ गई है। इसी मामले को लेकर बीजेपी के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया, राजेंद्र सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।
जानकारी के लिए बता दें कि सीएम गहलोत ने सोनिया गांधी के सामने रविवार के घटनाक्रम को लेकर माफी मांगी और खेद व्यक्त किया है। वहीं इस मामले को लेकर राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट किया है। राठौड़ ने कहा कि, “राजस्थान की राजनीति में अस्थिरता का भयंकर दौर प्रारंभ हो गया। कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी जी से बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत जी का कहना कि ‘मुझे दु:ख है मैं सीएम होने के बाद भी कांग्रेस के प्रस्ताव को पास नहीं करा पाया’ और इस मामले में माफी मांगना उनकी अक्षमता को दर्शाता है।”
आगे कहा कि, “मुख्यमंत्री जी अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। प्रदेश में CM कौन होगा या कौन रहेगा, इसका फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया है जबकि पार्टी के 92 विधायकों ने अपना इस्तीफा देकर आलाकमान को ललकार रखा है। यह घटनाएं सिद्ध कर रही हैं कि कांग्रेस विघटन की ओर जा रही है।”
वहीं प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी तीखे प्रहार किए और कहा कि जिस प्रकार वह मीडिया में बयान जारी करते हैं कि मुझे पार्टी ने बहुत सम्मान दिया। वहीं दूसरी और वह पार्टी को नीचा दिखाने का भी काम कर रहे हैं।
साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान एक व्यक्ति एक पद पद पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले थे, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से अधिक प्रेम है। इस कारण उन्होंने कांग्रेस के आलाकमान को भी नीचा दिखाने का काम किया। इससे प्रतीत होता है कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कितना कमजोर है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'12 गिरफ्तार, STF जांच, 25 लाख मुआवजा', कोलकाता भगदड़ हादसे के ताजा अपडेट
40 mins agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
1 hr agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें
1 hr agoबारिश के बीच बढ़ी भीड़ और..., कोलकाता के दुर्गा पूजा में कैसे हुआ हादसा?
8 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे में 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
10 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
11 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
11 hrs agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
12 hrs agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
14 hrs agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines