Rajasthan Political Crisis: राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हुए टकराव के बाद प्रदेश में एक बार फिर नेताओं के विवादित बयान सामने आ रहे हैं। इसी सिलसले में धर्मेंद्र राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पायलट गुरप के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि जयपुर जिला परिषद के चुनावों में इन्होंने भाजपा से सांठगांठ करके जिला प्रमुख BJP का बनवाया।
उन्होंने कहा कि कौन गद्दार कौन वफादार मैं सबूत दे रहा हूं एक वीडियो दिखाया, जिसमें कहा कि सतीश पूनिया और कॉन्ग्रेस के सचिन पायलट समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात में सचिन पायलट समर्थक कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के 2 जिला परिषद सदस्यों को बीजेपी को बेच दिया था।
आगे आरोप लगाया कि संख्या बल को देखते हुए से जयपुर जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बना देता, लेकिन वेद प्रकाश सोलंकी के कहने पर वेद प्रकाश सोलंकी के दो समर्थक विधायकों ने उनके कहने पर बीजेपी को वोट दिया। बीजेपी के 24 ही वोट मिले थे और कांग्रेस के 25 सदस्य जीते थे। लेकिन सचिन पायलट समर्थक कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी की bjp से सांठगांठ के चलते 2 वोट अतिरिक्त मिले और बीजेपी का बोर्ड बन गया।
अभी पढ़ें – Big Breaking: मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा: गहलोत का बड़ा ऐलान
बता दें कि धर्मेंद्र राठौड़ ने सचिन पायलट के करीबी वेद प्रकाश सोलंकी पर आरोप लगाए है। राठौड़ ने वेद प्रकाश सोलंकी और सतीश पूनिया की तस्वीर को किया साझा। कहा- जिला प्रमुख चुनाव से ठीक 1 दिन पहले की है तस्वीर। वेद प्रकाश सोलंकी ने एक होटल में की थी मुलाकात। उन्होंने अपने यहां से जैकी टाटीवाल और रमा चौपड़ा के वोट बेचे। जिसकी वजह से कांग्रेस का जिला प्रमुख नहीं बन पाया। अब आप देख सकते हैं कि कौन गद्दार है कौन अपना है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
26 mins agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
30 mins agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
2 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
10 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
12 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
13 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
14 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
16 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
16 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines