जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस की कलह तो जगजाहिर है, लेकिन अब राजस्थान युवा कांग्रेस में भी विवाद उठ रहा है। ताज़ा मामला राजस्थान युवा कांग्रेस में नियुक्तियों को लेकर सामने आया है। राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने नियुक्तियों को लेकर सवाल उठाए है।
युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने ट्वीट कर लिखा, “क्या यही भारतीय युवा कांग्रेस का आंतरिक लोकतंत्र बचा है। जो युवा कांग्रेस के सदस्य भी नहीं है। वे बिना संगठन चुनाव के सीधे प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बन गए है। शीर्ष नेतृत्व बीवी श्रीनिवास व कृष्णा अल्लावारू से निवेदन है कि नियुक्तियों पर फिर से विचार करें।”
बता दें कि बीते कल गुजरात युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरपाल सिंह चुडासमा ने आदेश जारी कर राजस्थान युवा कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियां की थी। जिसमें राजस्थान से कई नए युवा चेहरों को संगठन में जगह दी गई है।
बता दें कि युवा कांग्रेस की ओर से राजस्थान से यशवीर शूरा, अशोक कुल्हरिया, सागर शर्मा और दुष्यंत राज सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमे से दुष्यंत राज सिंह कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे हैं, वहीं सागर शर्मा पूर्व मंत्री और गुजरात के प्रभारी रघु शर्मा के बेटे हैं।
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 hr ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 hr agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
12 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
13 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
15 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
16 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines