जयपुर: देशभर में आज कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ सड़क पर विरोध-प्रदर्शन कर रही है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में देशव्यापी धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जयपुर में भी महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी के दिग्गज नेता सिविल लाइन पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। वहीं सीएम गहलोत ने दिल्ली में मोर्चा संभाला हुआ है।
पार्टी के दिग्गज नेता प्रदर्शन शामिल
इस विरोध-प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, महेश जोशी, गोविंद राम मेघवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक,पूर्व केंद्रीय मंत्री नमो नारायण मीणा, विधायक मनोज मेघवाल, मदन प्रजापत, पूर्व विधायक सोना देवी बावरी, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल सहित कई बोर्ड- निगमों के चेयरमैन भी धरने में पहुंच चुके हैं।
राजभवन का होगा घेराव
इसके अलावा राजस्थान कांग्रेस कमेटी देश में बढ़ती महंगाई को लेकर राजभवन का घेराव भी करेगी। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कल ही पार्टी पदाधिकारियों को आज जयपुर में आने का निर्देश दिया था। अगर राजभवन का घेराव करते समय पुलिस रोकती है तो ऐसी स्थति में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता गिरफ्तारियां भी देंगे। तय कार्यक्रमनुसार राजभवन का घेराव भी किया जाएगा।
वहीं झालावाड़ में भी कांग्रेस का महगाई व केंद्र सरकार द्वारा ईडी के दुरुपयोग करने के विरोध में प्रदर्शन जारी है। यहां मिनी सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन दिया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता यहां गिरफ्तारी देंगे।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
10 mins agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
19 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
34 mins agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 hr ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 hr ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
2 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines