जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से ईडी (ED) की पूछताछ को लेकर दिल्ली में डटे हुए हैं। नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस ने आज एकबार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार निशाना साधने के लिए आज अपने तीन सबसे मजबूत नेता अशोक गहलोत, गुलाब नबी आजाद और आनंद शर्मा को मैदान में उतारा।
बता दें कि इन तीनों नेताओं ने AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। गहलोत ने तो ईडी पर आतंक फैलाने का आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि ईडी के पास तो सीबीआई से ज्यादा पावर है। देश के अंदर ईडी का जो आतंक है। वो आतंक मचा रखा है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में केस चल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में पीएमएलए को लेकर सैकड़ों केस हैं।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट से कहेंगे कि वह ईडी वाले केस पर जल्दी फैसला करे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार कई मुद्दों पर फेल रही है। आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। लेकिन इस सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी से ईडी ने 50 घंटे से ज्यादा पूछताछ की है। सोनिया गांधी को आज फिर बुलाया है, पता नहीं वो कबतक बुलाएंगे।
आगे उन्होंने कहा कि, ‘देश में जो माहौल है उससे लोग चिंतित, ED का खेल खत्म होना चाहिए, ईडी का उपयोग सरकार गिराने के लिए होता है।’
इसके अलावा सांसदों के निलंबन पर बोलेते हुए उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस के शासन में सांसद कभी सस्पेंड नहीं होते थे, महंगाई पर आम आदमी चिंतित है, मनी लॉन्ड्रिंग नहीं हुई तो पूछताछ क्यों? सरकार को महंगाई की चिंता नहीं।’ इसके अलावा सीएम गहलोत ने मोदी सरकार पर वादे पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
7 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
8 mins agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
21 mins agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
48 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
48 mins agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
54 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
2 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
2 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines