जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल महल जाकर इंदिरा रसोई में अपनी धर्म पत्नी के साथ भोजन किया। सीएम ने जयपुर में जलमहल के पास संचालित इंदिरा रसोई पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं उपस्थित महिलाओं एवं अन्य लोगों से बातचीत कर फीडबैक लिया।
गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ₹8 में खाना खिलाने की “इंदिरा रसोई “नाम से योजना चला रही है, जिसका मकसद कम दाम पर अच्छी गुणवत्ता वाले भोजन को करना है। खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले हफ्ते कह चुके हैं कि सभी जनप्रतिनिधियों को महीने में एक बार इंदिरा रसोई में जाकर जरूर भोजन करना चाहिए, ताकि खाने की गुणवत्ता बनी रह सके और लोगों की जरूरतों का भी पता लग सके।
अभी पढ़ें – कोर्ट में पेशी पर आए माफिया अतीक अहमद बोले- योगी ईमानदार, बहादुर और मेहनती मुख्यमंत्री हैं
इसी के तहत अशोक गहलोत आज अपनी धर्म पत्नी के साथ दोपहर को जयपुर के जलमहल इलाके में बने इंदिरा रसोई में गए और वहां ना केवल मौजूद लोगों के साथ ₹8 रुपए की पर्ची कटवा कर भोजन किया बल्कि वहां पर मौजूद लोगों और रसोई चला रहे लोगों के साथ से बातचीत भी की। इस दौरान गहलोत ने कहा कि जिस तरह से इंदिरा रसोई पर मुस्कुरा के खाना खिलाया जा रहा है, यह देख लगा कि जिस मंशा से काम शुरू किया था, वह पूरा हो रहा है।
सीएम गहलोत ने इस योजना को लेकर खुशी जताई और बताया कि बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन यहां भोजन कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि इंदिरा रसोई के अवलोकन के दौरान यहां भोजन कर रहे श्रमिक से बातचीत की इस दौरान पता चला कि वो चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्टर्ड नहीं है, तो मौके पर ही निर्देश दिए कि उन्हें योजना में शामिल करवाया जाए, साथ ही श्रमिक को योजना में 10 लाख तक के निःशुल्क इलाज के बारे में बताया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
4 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
6 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
6 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
7 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
8 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
8 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
9 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
9 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines