जयपुर: भारत की सबसे लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स आज से एक बार फिर पटरी पर दौड़ने को तैयार है। सीएम अशोक गहलोत शनिवार चार बजे जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर हरी झंडी दिखाकर शाही ट्रेन को रवाना किया। जिसके बाद 12 अक्टूबर से इस शाही ट्रेन का दूसरा टूर सफदरजंग रेलवे स्टेशन दिल्ली से शुरू होगा।
बता दें कोरोनाकाल से यह ट्रेन बंद पड़ी थी। करीब तीन साल बाद एक बार फिर से 8 अक्टूबर से शुरू हुई है। इसके लिए जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर तैयारियां शुरू हो गई। आज से शुरू हो रही पैलेस ऑन व्हील्स की यात्रा जयपुर से शुरू होकर रणथंभौर, बूंदी, चित्तौड़, उदयपुर, अजमेर होते हुए जयपुर में ही खत्म होगा। अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन अपनी ट्रिप में 7 दिन और 8 रातों में कुल 3 हजार किलोमीटर का सफर करेगी। इस दौरान यात्रियों को राजस्थान के अलग-अलग पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
दीगर है कि पैलेस ऑन व्हील्स अपने नाम की तरह एक महल ही है। इसके हर कोच को शाही अंदाज में तैयार किया गया है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए लग्जरी सुईट, स्पा, बार और जिम जैसी सुविधाएं भी हैं। पैलेस ऑन व्हील्स में पर्यटकों को इंडियन, चायनीज और कॉन्टिनेंटल फूड भी प्रोवाइड कराया जाएगा। शाही सुविधाओं के कारण पैलेस ऑन व्हील्स को दुनिया की दूसरी सबसे लग्जरी ट्रेन का खिताब भी हासिल है। कोरोना काल के कारण दो साल बाद यह ट्रेन एक बार फिर सफर पर निकलने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
हेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
14 mins agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
53 mins agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
2 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
2 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
7 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
8 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
10 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
12 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines