भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले से सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। भरतपुर में बदमाशों ने बीजेपी कार्यकर्ता को घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना शहर के जघीना गेट के पास की है, जहां रविवार मध्यरात्रि को अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी में सवार बीजेपी के कार्यकर्ता कृपाल सिंह जघीना पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान मृतक के शरीर में 7 गोलियां लगी और मौके पर उसकी मौत हो गई। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से भाग छूटे।
उधर, गंभीर घायल कृपाल को समर्थक आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आरबीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए समर्थकों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों से मारपीट भी की। कृपाल के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
जानकारी के मुताबिक, भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में जघीना गेट पर देर रात कृपाल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई हैं। कृपाल सिंह रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। वो जघीना गांव के रहने वाले थे। यह भी जानकारी सामने आई है कि कृपाल सिंह की उस वक्त हत्या की गई जब वो गाड़ी में बैठ कर सर्किट हाउस से अपने कार में बैठ कर घर जा रहे थे।
घटना की सूचना पाकर सांसद रंजीता कोली, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेष सिंह, एसपी श्यामसिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में शहरभर में नाकाबंदी करवाई है। लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
भरतपुर की सांसद रंजीता कोली ने इस हत्याकांड पर दुख जताते हुए कहा, ‘डीआरयूसीसी सदस्य एवं किसान मोर्चा के पूर्व प्रवक्ता भाई कृपाल सिंह जघीना जी के निधन के उपरांत आज के मेरे सभी कार्यक्रम रद्द किए जाते हैं।’
संबंधित खबरें
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
18 mins agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
36 mins agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
1 hr agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
8 hrs agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
9 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
9 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
10 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
11 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
13 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines