चूरू: राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा का आज सुबह जयपुर के SMS अस्पताल में निधन हो गया है। 77 वर्षीय शर्मा पिछले लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका पार्थिव शरीर विद्याधर नगर ब्राह्मण महासभा भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां पर मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने इनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा की पार्थिव देह को सरदारशहर के लिए रवाना किया गया। शाम को भारी जमावड़े के साथ विधायक शर्मा का पार्थिव शरीर सरदारशहर पहुंचा। विधायक आवास पर उनका पार्थिक देह शरीर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। कल ससम्मान विधायक शर्मा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विधायक शर्मा के पार्थिव देह सरदारशर पहुंचने पर विधायक आवास पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाकर पूरी व्यवस्था की गई। वहीं विधायक आवास पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया और हर कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन करने के लिए विधायक आवास पर पहले से ही तैयार था।
बता दें कि पंडित भंवरलाल शर्मा का जन्म सरदाशहर के जैतसीसर गांव में सेवगराम और पार्वती देवी के घर 17 अप्रैल 1945 को हुआ था। महज 17 साल की अल्पायु में उन्होंने राजनीति की शुरूआत की। सबसे पहले वर्ष 1962 में जैतसीसर ग्राम पंचायत के सरपंच बने। 1982 तक सरपंच रहने के बाद सरदारशहर पंचायत समिति के प्रधान चुने गए। 1985 में लोकदल से पहला राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ा और जीतकर पहली बार विधायक बने।
पंडित भंवरलाल शर्मा ने एमएलए बनने के बाद जनता दल पार्टी जॉइन की। 1990 में दूसरी बार विधायक बनने में सफल रहे। तब उन्हें पहली बार इंदिरा गांधी नहर परियोजना में मंत्री बनाया। वर्ष 1996 में उपचुनाव जीतकर तीसरी बार विधायक बने। फिर 1998, 2003, 2013 और 2018 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीतकर एमएलए रहे। राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री और विधानसभा में उप मुख्य सचेतक जैसे बड़े पदों पर भी रहे।
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
44 mins agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 hr agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 hr ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
3 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
6 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
14 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
17 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines